“…मुझमे तुम कितनी हो..?”


हर आहट, वो सरसराहट लगती है,

जैसे डाल गया हो डाकिया; चिट्ठी

दरवाजे के नीचे से.

अब, हर आहट निराश करती है.

हर महीने टुकड़ों में मिलने आती रही तुम

देती दस्तक सरसराहटों से .


सारी सरसराहटों से पूरी आहट कभी ना बना सके मै.


तुम्हारे शब्दों से बिम्ब उकेरता मै,

तुम्हे देख पाने के लिए…कागज पर कूंची फिराना जरूरी होता जा रहा है.


कूंची जितनी यानी उमर तुम्हारी. तुम शब्दों में, तुम कूंची में. मुझमे तुम कितनी हो..? तुम में मै कहाँ हूँ….?

7 responses to this post.

  1. बेहतरीन अभिव्यक्ति…सुंदर भाव..कविता अच्छी लगी..धन्यवाद!!

    Reply

  2. ये जो ई-मेल,एसएमएस की आदत आम हो गई…
    तौबा-तौबा चिट्ठियों की हालत यूंही तमाम हो गई…

    जय हिंद…

    Reply

  3. बहुत ही बढ़िया रचना. बधाई.

    Reply

  4. bahut gaharayi liye hai kavita..

    jaise ki-
    ‘chah kar jinhen bhool nahin pate hain,
    aur har aahat par chaunk jate hain..’

    Reply

    • अल्पना जी, शुक्रिया हौसला आफजाई के लिए…

      Reply

  5. बहुत खूबसूरत…….सुपर्ब मेन

    Reply

  6. कूंची जितनी यानी उमर तुम्हारी. तुम शब्दों में, तुम कूंची में. मुझमे तुम कितनी हो..? तुम में मै कहाँ हूँ….?
    गहरे अनुत्तरित प्रश्न ….बहुत सुन्दर …

    Reply

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.